ग्वालियर। ‘‘विकास किया है विकास करेंगे, झूठे वायदे नहीं करेंगे’’ के गगन भेदी नारों के बीच कांग्रेस पार्टी की महापौर पद की उम्मीदवार डॉ.श्रीमती शोभा सिकरवार का जनसम्पर्क के दौरान नागरिकों ने जोरदार स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य विकास और प्रगति है। हम विकास कार्यो को प्राथमिकता देते हैं और भाजपा विकास रोकने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सर्वहारा वर्ग की आवाज बनकर काम करती है।

कांग्रेस पार्टी की महापौर पद की उम्मीदवार डॉ.श्रीमती शोभा सिकरवार ने आज वार्ड 33 एवं 36 में अनेक बस्तियों में सघन जनसम्पर्क कर आमजनों से बात की और समस्याओं को सुना। इस दौरान महिलाओं ने तिलक लगाकर आरती उतारकर कई स्थानों पर आत्मीय स्वागत किया। आमजनों के बीच डॉ.श्रीमती शोभा सिकरवार ने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसा वर्बाद किया जा रहा है, कोई सुनियोजित विकास नहीं हो रहा है। पेयजल समस्या और खस्ताहाल सड़कें भाजपा के विकास को दिखा रही है। मै आप सब से वायदा करती हॅू कि जनभावनाओं के अनुरूप  सुनियोजित विकास कर शहर को एक चहुमुंखी विकास वाला और आदर्श शहर बनायेगे। हम विकास की रफ्तार को बढ़ायेंगे। भाजपा ने विकास नहीं किया है। गरीबों के मकान तोडे़ है, लोगों को बेधर किया है। इसके साथ ही विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने आज वार्ड क्रमंाक 52 एवं वार्ड 53 में सघन जनसम्पर्क कर कांग्रेस पार्टी को विजयश्री दिलाने का आव्हान करते हुये कहा कि हम आपके दुःखसुख के साथी हैं और जीवन की आखरी सांस तक सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडे़गे।