गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पीए जितेन्द्र द्विवेदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद मंत्री अस्पताल पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक रविवार को उनके सीने में दर्द होने पर सहकर्मी उन्हें जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर जेपी से उन्हें बंसल अस्पताल रेफर किया गया। बंसल अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
