रतलाम। सुबह-सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक्सप्रेस वे से बेकाबू होकर एक एसयुवी कार खाई में गिर गई जिसके चलते पांच लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। मृतको की अभी पहचान नही हो पाई लेकिन जिस गाड़ी में यह सवार थे वह महाराष्ट्र पासिंग की होने से यह आशंका जताई जा रही है कि मृतक महाराष्ट्र के रहने वाले होंगे। हादसा रतलाम जिले के रावटी थाना अंतर्गत भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज के पहले हुआ है। सुबह करीब साढे 7 बजे एमएच 03 ईएल 1388 कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोडकर नीचे जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आ रही है कि कार में महाराष्ट्र और गुजरात के लोग सवार थे तथा वे दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे। पुलिस की ओस रे मृतको के शव रतलाम मेडिकल कालेज भेजे गए है। रावटी पुलि के मुताबिक मृतको के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नही मिल पाई है और ना ही यह स्पष्ट हो पाया कि हादसा कैसे हुआ होगा।
