शिवपुरी। मध्य प्रदेश में एक दंपति की शर्मनाक करतूत सामने आई है। पति किसी दूसरी महिला के साथ रेप कर रहा था और उसकी पत्नी घटना का वीडियो बना रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति द्वारा दूसरी महिला के साथ किए गए रेप का वीडियो बनाया। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने खोड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि शाम करीब 4 बजे वह खेत में बकरी चरा रही थी। उसी समय करन सिंह परिहार अपनी पत्नी कविता परिहार के साथ खेत पर काम कर रहा था। आरोपी करन सिंह ने पीड़िता को खेत में बने कमरे में जबरन ले जाकर रेप किया। इस दौरान उसकी पत्नी कविता परिहार ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
भौंती थाना पुलिस ने करन सिंह और कविता परिहार के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 64, 351(3), 66(e), 67(a) के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया है कि पीड़िता गांव की रहने वाली है। वह पास के एक खेत में बकरी चराकर वापस लौट रही थी। इस दौरान आरोपी करण सिंह परिहार ने उसे बुलाया और कहा कि थोड़ी देर रुक जाओ हम भी घर चल रहे हैं। आरोपी खेत में बने एक कमरे में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। हैरत की बात ये है कि जब आरोपी रेप कर रहा था, उस दौरान उसकी पत्नी ने वीडियो बना लिया।
