इंदौर। इंदौर में मंगलवार को 312 नए कोरोना पॉजिटिव मिले जिसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 15 हजार 764 हो गए। आज 6 और मौत के बाद कुल मृतक 438 हो गए हैं। एक्टिव मरीज 4377 हो गए।

आज 3245 सेम्पल की जांच में 312 पॉजिटिव व 2888 निगेटिव मिले। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 29009 है।
इधर 230 मरीज और डिस्चार्ज होकर घर गए। कुल डिस्चार्ज 10 हजार 949 हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 4377 हो गए।