इंदौर। इंदौर में गुरुवार को फिर आईपीएल मैचों का ऑनलाइन अवैध सट्टा पकड़ा गया। कनाड़िया क्षेत्र में 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए जिनसे 5 लाख से अधिक नकदी व 15 मोबाईल जप्त किए गए।

आईजी योगेश देशमुख, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र द्वाराएसपी पूर्व विजय खत्री के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह राठौर थाना प्रभारी कनाडिया आर.डी. कानवा व टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर से सूचना मिली कि आदेश राजपाल जूनी इंदौर का नामी सटोरिया है जो आई.पी.एल सट्टे का खाईवाल हैं और जो अपने कई साथियो के साथ आई..पी.एल . सट्टे का काम कर रहा है । वह प्रतिदिन दोपहर को पिछले मैचो का हिसाब बदल – बदल कर स्थानो पर रखता है। आज इसने बिचौली गांव के पीछे मंदिर वाली टेकरी पर अपने सभी साथियो तथा ग्राहको को बुलाया है।
घेराबंदी कर 9 आरोपीगणो को बिचौली गाव के पास मंदिर वाली टेकरी से पकडा। जिनके कब्जे से 15 मोबाईल फोन व 5,05,000 / – रुपये नगदी जप्त किये जाकर थाना कनाडिया पर धारा 4 क सट्टा अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं ।
