इंदौर। इंदौर में शनिवार को भी पौने तीन सौ (276) नए पॉजिटिव मिले। इसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 14 हजार 591 हो गए। आज तीन नई मौत के बाद इंदौर में कुल मृतक 418 हो गए।ब

आज 2726 सेम्पल की जांच में 276 पॉजिटिव व 2441 निगेटिव मिले। प्रभारी सीएमएचओ डॉ पूर्णिमा गाडरिया की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 2 लाख 31 हजार 571 की जांच की जा चुकी है। आज 884 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 21743 है।
इधर 243 मरीज और डिस्चार्ज होकर घर गए। कुल डिस्चार्ज 10 हजार 139 हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 4034 हो गए।