इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव चार सौ पार हो गए। आज आई मेडिकल रिपोर्ट में अभी तक के सबसे अधिक 408 नए पॉजिटिव मिले। इसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 19 हजार 125 हो गए। मौतें भी चिंताजनक बढ़ रही है। आज सात और मौत के बाद इंदौर में कुल मृतक 492 हो गए हैं।

आज 3476 सेम्पल की जांच हुई जिसमें 408 पॉजिटिव, 3060 निगेटिव मिले। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 2 लाख 68 हजार 128 की जांच की जा चुकी है। आज 1115 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 46790 है।

335 मरीज और डिस्चार्ज होकर घर गए। कुल डिस्चार्ज 14 हजार 521 हो चुके हैं। शहर में एक्टिव मरीज का आंकड़ा 4112 है।
उल्लेखनीय है कि लगातार बढ़ रहे केस के बावजूद इंदौर में सोशयल डिस्टनसिंग व मास्क को लेकर अधिकांश लोग गम्भीर दिखाई नही दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *