इंदौर। मध्यप्रदेश केे इंदौर में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। इंदौर में मंगलवार 393 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 18 हजार के करीब (17 हजार 940) हो गए हैं। इसी तरह आज छह और मौत के बाद कुल मृतक 473 हो गए हैं। एक्टिव मरीज भी 5399 के सर्वोच्च शिखर पर जा पहुँचे है।
आज 2741 सेम्पल की जांच में 393 पॉजिटिव व 2341 निगेटिव मिले।

प्रभारी सीएमएचओ डॉ पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 2 लाख 58 हजार 495 की जांच की जा चुकी है। आज 856 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 40289 है।
इधर 286 मरीज और डिस्चार्ज होकर घर गए। कुल डिस्चार्ज 12 हजार 068 हो चुके हैं। शहर में एक्टिव मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। आज यह आंकड़ा 5399 जा पहुँचा है।