इंदौर। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 32 हजार पार (32030) हो गए। सोमवार को कुछ आंकड़े बढ़ गए हैं। कल 181 के बाद आज 226 नए पॉजिटिव मिले। आज तीन नई मौत के बाद कुल मृतक 662 हो गए।

आज केवल 1797 की जांच में 216 पॉजिटिव व 10 रिपीट पॉजिटिव मिले। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 3 लाख 53 हजार 852 की जांच की जा चुकी है। आज 680 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 81799 है।

इधर 123 व 148 मरीज और ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए। अभी तक कुल 27 हजार 826 ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव मरीज भी घटकर 3542 हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *