इंदौर। इंदौर में मंगलवार को 287 नए कोरोना पॉजिटिव मिले जिसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 15 हजार 452 हो गए। आज 5 और मौत के बाद कुल मृतक 432 हो गए हैं। एक्टिव मरीज 4301 हो गए।

आज 2550 सेम्पल की जांच में 287 पॉजिटिव व 2247 निगेटिव मिले। प्रभारी सीएमएचओ डॉ पूर्णिमा गाडरिया की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 2 लाख 38 हजार 820 की जांच की जा चुकी है। आज 1166 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 27052 है।
इधर 220 मरीज और डिस्चार्ज होकर घर गए। कुल डिस्चार्ज 10 हजार 719 हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 4301 हो गए।