इंदौर। इंदौर में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े कम हुए। आज 342 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 31 हजार पार (31096) हो गए। आज 5 नई मौत के बाद इंदौर में कुल मृतक 654 हो गए।


आज 2288 की जांच में 342 पॉजिटिव व 31 रिपीट पॉजिटिव मिले। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 3 लाख 45 हजार 220 की जांच की जा चुकी है। आज 1828 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 77880 है।


इधर 106 व 190 मरीज और ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए। अभी तक कुल 26 हजार 669 ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 3773 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *