इंदौर। इंदौर में आंशिक राहत मिली है। लंबे अरसे बाद बुधवार को कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा चार सौ से नीचे आया है। आज 372 नए कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि तीन नई मौत के बाद कुल मृतक 649 हुए है।


आज 2818 की जांच में 372 पॉजिटिव मिले। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 3 लाख 42 हजार 932 की जांच की जा चुकी है। आज 2148 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 76796 है।


इधर 116 व 232 मरीज और ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए। अभी तक कुल 26 हजार 373 ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 3732 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *