इंदौर। इंदौर जिले के महू तहसील में लगभग 50 कराेड़ रुपए के चर्चित राशन घाेटाले में एक महीने से फरार माेहन अग्रवाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।


गत सितंबर महीने में करीब 50 करोड़ के राशन घोटाले का खुलासा हुआ था। 17 अगस्त काे एसडीएम को जांच में पता चला था कि एक गोदाम में सरकारी राशन के करीब 600 कट्टे चावल के रखे हुए हैं।

छानबीन में सामने आया कि मोहनलाल ने अपने सहयोगी व्यापारी आयुष अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल और शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालकों के साथ मिलकर राशन की हेरा-फेरी की है। तब से ही मोहन की तलाश की जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले पुलिस-प्रशासन को अग्रवाल के बिचौली गांव के समीप जमीन पर अंडरग्राउंड टैंक मिला है। इस टैंक में पुलिस काे करीब 30 हजार लीटर केरोसिन मिला .

आरोपी मोहन पर 10 हजार का ईनाम था। चर्चा है कि उसने सरेंडर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *