इन्दौर। शहर में अलग-अलग तीन आत्महत्या करने के मामले सामने आए हंै। एक युवक  ने प्रेम-प्रसंग  में असफल होकर जान दे दी। उसने होटल में एक कमरा लिया और दो दिन से वहीं पर रुका था। आत्महत्या करने से पहले उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर जानकारी भी दी। हीरानगर पुलिस ने बताया कि मयूरश्री होटल में 21 साल क आर्यन पिता गौतम निवासी साहू नगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिछले दो दिन से आर्यन होटल में रुका था। घर वालों को लगा कि वह कहीं गरबे देखने के लिए गया होगा। बताया जा रहा है कि आर्यन का विजय नगर इलाके में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था, उससे शादी करने के लिए कह रहा था, लेकिन वह शादी की बात को टालती थी। उसने जान देने से पहले युवती से वीडियोकॉल पर बात भी की। इसके बाद फांसी लगा ली। आर्यन अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था, उससे एक छोटी बहन है।

काम से लौटकर पेंटर ने जान दी
घर लौटकर एक पेंटर ने फांसी लगाकर जान दे दी। नीरज पिता कन्हैयालाल के शव का भी एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी और बच्चे तीन साल से उससे अलग रहते थे। कल वह शराब पीकर घर लौटा और उसने फांसी लगा ली। एक अन्य घटना में मनोज पिता मधुकर निवासी नंदानगर ने भी फांसी लगाकर जान दे दी, वह एक प्रेस में नौकरी करता था। पुलिस पता लगा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है।