सागर । सागर में लगातार सूने मकानों में हो रही चोरियों की वारदातों को रोकने के लिए सागर पुलिस ने पहल की है। एसपी तरुण नायक ने चोरी की वारदातें रोकने के उद्देश्य से पुलिस के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ताकि घर सूना छोड़कर बाहर जाने वाले लोग पुलिस को सूचना दें सके। वहीं पुलिस सूना मकान होने पर रात के समय विशेष निगरानी रखकर वारदातों को रोक सके।

जानकारी के अनुसार सागर में हो रही चोरियों को देखते हुए सागर पुलिस ने सागर शहर के सभी थानों में एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसके तहत घर से बाहर जाते समय या शहर से बाहर जाते समय उक्त हेल्पलाइन नंबर पर मकान मालिक अपना घर सूना होने के संबंध में सूचना दे सकता है। सूचना के बाद संबंधित थाना की पुलिस उक्त मकान की रात के समय गश्त के दौरान विशेष निगरानी करेगी। जिससे सूने घर में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा। साथ ही पुलिस ने घरों और दुकानों में अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील लोगों से की है।

हेल्पलाइन के इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

    कोतवाली थाना- 8817027817।
    मोतीनगर थाना- 9303326344।
    कैंट थाना- 9303315305।

    गोपालगंज थाना- 9303300567।
    सिविल लाइन थाना- 9303326509
    मकरोनिया थाना- 9131613576
    बहेरिया थाना- 9303332404