भोपाल। आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा बुक करते हुए भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने चार बुकियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब दस लाख रुपए नकदी जब्त किए हैं। आरोपियों के पास से लाखों रुपए के लेन-देन के हिसाब के साथ चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर हैं।

एएसपी क्राइम गोपाल सिंह धाकड़ के मुताबिक मुखबिर से खबर पर रचना नगर अंडरब्रिज के पास पंकज लिटोरिया निवासी स्टेशन बजरिया और पुनीत वासवानी निवासी बैरागढ़ आईपीएल मैच का सट्टा ले रहे हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग राकू उर्फ राकेश और रज्जी के लिए काम करते हैं। दोनों बैरागढ़ में रहते हैं, लेकिन वह अभी पुलिस की गिरफ्तार बाहर है।

दोनों ने ही उन्हें आईडी देकर सट्टा करने के लिए कहा था। इसके अलावा पुलिस ने लांबाखेड़ा के पास से रवि उर्फ राहुल राठौर निवासी बैरागढ़ और नीरज पंक्ति निवासी इस्लामी गेट को गिरफ्तार किया है। पुलिस को रवि के पास से 55 हजार 450 रूपए मिले। जबकि नीरज के पास से 44 हजार 550 रुपए नकदी मिले। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *