इंदौर. परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज की परम शिष्य आर्यिका माताजी पर रीवा में घटी हृदय विदारक घटना (हत्या) से समस्त समाज मे रोष व्याप्त है। देश भर का जैन समाज उद्वेलित हे । उल्लेखनीय हे कि रीवा में विहार कर रही आर्यिका माताजी द्वय को वाहन चालक ने टक्कर मारी थी जिसमें उनका देवलोक गमन हो गया ।साधु -संतों के साथ ऐसी घटनाएं असहनीय है । इस घटना के विरोध में समग्र जैन समाज ने देश भर में रैली निकालकर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन कर साधु – संतों को सुरक्षा प्रदान की मांग की गई ।

समग्र जैन समाज के आव्हान पर राजवाड़ा से कलेक्टर कार्यालय तक मोन जुलूस निकाला गया । जिसमें प्रमुख रूप से दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल , आनंद गोधा , भरत मोदी , मनीष अजमेरा , कैलाश वेद , नवीन गोधा , हेमंत जैन , संजय जैन , नकुल पाटोदी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।

हाथों में तख्तियां ले कर सैकड़ों समाज जन मोन रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे । जंहा संतो की सुरक्षा को ले कर ज्ञापन दिया गया ।