मुंबई। जाह्नवी कपूर जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई के घाटकोपर में एक इवेंट में पहुंचीं। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी कपूर दही हांडी फोड़ रही हैं और भारत माता की जय का नारा लगाती नजर आ रही हैं। इसी वजह से कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। अब जाह्नवी कपूर ने ट्रोल्स को जवाब दिया है।जाह्नवी कपूर ने ट्रोल्स को दिया जवाब
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर उस इवेंट का पूरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले बीजेपी एमपी राम कदम भारत माता की जय कहते हैं। जाह्नवी उनके बाद उसे दोहराती हैं।

जाह्नवी कपूर का पोस्ट

जाह्नवी बोलीं- रोज कहूंगी भारत माता की जय
जाह्नवी कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो समस्या, और बोलो तो भी वीडियो को काट के मीम बना दिया। वैसे सिर्फ जन्माष्टमी के दिन नहीं, रोज कहूंगी भारत माता की जय।”

जाह्नवी कपूर के काम की बात करें तो उनकी फिल्म परम सुंदरी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर की ये फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जाह्नवी की ये फिल्म तुषार जलोटा ने डायरेक्ट की है।