श्रीदेवी की लाडली और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में जाह्ववी कपूर ‘लैक्मे फैशन वीक 2024’ में शामिल हुई थी। इस दौरान जाह्ववी कपूर ने अपनी खूबसूरती का जलवा ही बिखेर दिया है। ‘लैक्मे फैशन वीक’ में जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ रैंप वाॅक किया है। इसी दौरान जाह्नवी कपूर और आदित्य रॉय कपूर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

आदित्य रॉय के साथ जाह्नवी ने किया रैंप वॉक

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने लैक्मे फैशन वीक में आदित्य रॉय कपूर के साथ रैंप वॉक किया है। इस दौरान जाह्नवी कपूर बला की खूबसूरत लगी है। जाह्नवी कपूर ने लैक्मे फैशन वीक 2024 में वाइन कलर का फिश कट लहंगा कैरी किया था जिसका दुपट्टा एक्ट्रेस ने ब्लाउज के साथ अटैच किया हुआ है। एक्ट्रेस ने बालों में बन बनाया हुआ है ग्लासी मेकअप के साथ टोप्स इयररिंग भी पहने हुए हैं। जाह्नवी कपूर के लोक ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। जाह्नवी कपूर हैंडसम हंक आदित्य राय कपूर के साथ रैंप वॉक करती हुई नजर आ रही है।

अनन्या के साथ रिलेशनशिप में है आदित्य रॉय

रैंप वॉक के दौरान आदित्य रॉय कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे थे। उनके इस लुक ने सभी का दिल जीत लिया है।आपको बता दे जाह्नवी कपूर जहां शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है तो वही आदित्य रॉय कपूर अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।