ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समस्या आपकी संघर्ष हमारा के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर एवं मध्यप्रदेश के विकास के लिए दृण संकल्पित है अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी सौगात CRIF योजना के अंतर्गत राज्य में कुल 1814करोड़ की लागत से 23 सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए नितिन गडकरी जी का एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं भाजपा का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की दूरदृष्टि और विकास के संकल्प के साथ ग्वालियर एयरपोर्ट का विस्तार अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट का 500 करोड़ से अधिक लागत से विकास कार्य हो रहा है जिसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है आने वाले वर्ष में ग्वालियर एयरपोर्ट का भव्य स्वरूप दिखाई देगा साथ ही साथ ग्वालियर रेलवे स्टेशन का 250 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा।
सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि केंद्र-राज्य की डबल इंजन की सरकारें बुलेट की गति से प्रदेश का कायाकल्प करने में जुटी हैं इस दिशा में 600 km लम्बी सड़कों का निर्माण होना एक बड़ा कदम है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुरोध पर ग्वालियर -चम्बल क्षेत्र की प्रगति और विकास हेतु सेकड़ो करोड़ों की लागत से 4 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।
इनमें स्वर्णरेखा नाले पर 6.5 करोड़ लम्बी IIITM से लेकर रानी लक्ष्मी बाई समाधि तक जाने वाली चार-लेन एलिवेटेड सड़क (लागत:406 करोड़) का निर्माण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के मद्देनज़र अतिमहत्वपूर्ण है इसके साथ साथ भितरवार-करहिया-चीनौर एवं छितौली-रानीघाटी-रानीघाटी मंदिर सड़क एवं डबरा-पिछोर सड़क से लेकर कटारे बाबा की समाधी-सरनागत बडेरा सड़क की योजनाओं की सौगात अंचल वासियों को मिली है।सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की एक ही सोच विचार धारा है ग्वालियर चंबल के साथ साथ सम्पूर्ण प्रदेश में विकास की गंगा बहे और प्रदेश आगे बड़े जब शहर और ग्रमीण छेत्र का वायु , सड़क एवं रेल मार्ग का अत्याधुनिक विकास होगा तो छेत्र के विकास में पंख लगेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा विकास की इबारत लिखने के लिए सत्येन्द्र शर्मा ने ह्रदय से आभार व्यक्त किया है
