सिंघम’ फेम काजल अग्रवाल आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और हॉटनेस से सभी को अपना दीवाना बनाने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड के अलावा काजल ने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। काजल ‘सिंघम’, ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। हालांकि काजल बॉलीवुड में अपना जलवा नहीं बिखेर सकीं लेकिन वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में करोड़ो में फीस चार्ज करने वालीं काजल ने बीते दिनों बताया था कि अब वह अच्छे प्रोजक्ट अपने खाते में जोड़ने के लिए आधी फीस कर देंगी।

बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की करियर की शुरुआत
काजल ने सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद काजल ने केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरी की। काजल ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। बताया जाता है कि वह फिल्म ‘क्यूं हो गया ना’ में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आई थीं। काजल का कहना भी है कि वे हिंदी फिल्में तो करती ही रहेंगी लेकिन तमिल और तेलगु फिल्मों में काम करना कभी नहीं छोड़ेगी, क्योंकि यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।


विज्ञापनों में किया काम
फिल्मी करियर शुरू करने से पहले, काजल ने कई विज्ञापनों में भी काम किया था। काजल अग्रवाल एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग का प्रतिनिधित्व भी करती हैं। 


लग्जरी लाइफ
काजल लग्जरी लाइफ जीने में विश्वास करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कारों की मालकिन हैं। काजल के पास मुंबई में तो शानदार घर है ही, हैदराबाद में भी उनके पास आलीशान मकान है।


सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर आए दिन कई फोटो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक फोटो शूट किया था।काजल अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस के चलते फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। काजल ने फिल्मों में कई शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। जिसके चलते वे फिल्म सिंघम से काफी मशहूर हो गई थी। काजल अपने पति गौतम किचलूके साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जिसको लोग काफी पसंद भी करते हैं।


2020 में की शादी
काजल अग्रवाल ने उद्योगपति गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। काजल अपने पति गौतम के साथ अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं। 


कम की फीस
काजल की शादी के बाद फिल्मी करियर डवांडोल होता दिखा तो अपनी फीस कम करने का ऐलान कर दिया। क्योंकि हर हाल में खुद को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बनाए रखना चाहती हैं।


अपकमिंग फिल्म
काजल चिरंजीवी की आने वाले फिल्म ‘आचार्या’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी इसके अलावा वो नागार्जुन के साथ ‘इंडियन 2’ में भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *