नई दिल्‍ली। PM मोदी  ने तीनों किसान बिल वापस लेने का फैसला लिया है। PM मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में तीनों बिल वापस लेने की बात कही है। इस महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान संवैधानिक तरीके से निरस्त करने की प्रक्रिया पूरी कर देंगे। आज इस फैसले के बाद से ही हर तरफ से लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं हैं। फिल्म जगत से भी कई सेलेब्स ने अपनी राय सोशल मीडिया पर रखी है लेकिन कंगना रनौत इस फैसले पर भड़की हुई नजर आ रही हैं।  

कंगना ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि दुखद, शर्मनाक और गलत…अगर संसद में बैठी सरकार बीके बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है… उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *