रायपुर। सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ शुक्रवार को मनाया गया। करवा चौथ के अवसर पर पूरे प्रदेश में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राजधानी रायपुर स्थित होटल सेलिब्रेशन में पंजाबी महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखकर करवा चौथ व्रत की पूजा की। इसके साथ ही पूजा की थाली सात बार घुमाकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर अपने से बड़ो का भी आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। गीत-संगीत और पारंपरिक रस्मों के साथ माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। सभी ने करवा चौथ व्रत की शुभकामनाएं साझा कीं। करवा चौथ के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित होटल सेलिब्रेशन में विशेष आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पंजाबी सुहागिनों ने भाग लिया। पति की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखा और शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा अर्चना की। होटल में करवा चौथ के लिए विशेष सजावट की गई थी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए, डांस किया और विभिन्न गेम्स में भाग लेकर उत्सव का आनंद उठाया। पूजा में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और करवा माता का विधिवत पूजन किया गया। शाम को चंद्रमा के उदय के बाद चलनी से चांद और फिर पति का दर्शन कर महिलाओं द्वारा व्रत खोला जाएगा।

इस मौके पर महिलाओं ने बताया कि वे हर साल करवा चौथ का व्रत श्रद्धा से रखती हैं, ताकि उनके पति की आयु लंबी हो और परिवार में सुख-शांति बनी रहे। रायपुर में करवा चौथ का यह आयोजन उत्साह और पारंपरिक उल्लास से भरपूर रहा। इस आयोजन में मुख्य रूप से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की बिटिया सोनिया सचदेव और मिनी होरा उपस्थित रही, दोनों ने सभी को करवा चौथ की बधाई दी।

रायपुर। GRAND NEWS : सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ शुक्रवार को मनाया गया। करवा चौथ के अवसर पर पूरे प्रदेश में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राजधानी रायपुर स्थित होटल सेलिब्रेशन में पंजाबी महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखकर करवा चौथ व्रत की पूजा की। इसके साथ ही पूजा की थाली सात बार घुमाकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर अपने से बड़ो का भी आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। गीत-संगीत और पारंपरिक रस्मों के साथ माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। सभी ने करवा चौथ व्रत की शुभकामनाएं साझा कीं।