बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरूआत की। वहीं अब फैंस स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इसकी तैयारियां भी दोनों परिवार ने शुरू कर दी हैं। लेकिन अब तक कटरीना और विक्की ने अपने रिश्ते या फिर शादी की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी बनाए बैठे हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को आॅफिशियल करते हुए अपनी शादी की घोषणा करेंगे, जिससे उनके फैंस काफी खुश होंगे।

शादी का करेंगे एलान
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कटरीना और विक्की कौशल जल्द ही अपनी शादी की घोषणा करेंगे और इसके लिए वह दोनों मिलकर एक नोट जारी करेंगे, जिसमें उनकी शादी की जानकारी होगी।

कटरीना और विक्की जारी करेंगे नोट
रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना और विक्की के एक करीबी सूत्र ने बताया कि कपल अपनी शादी की घोषणा करते हुए एक औपचारिक नोट जारी करेगा। वे दोनों ही मीडिया से अपनी जिंदगी की नई शुरूआत के लिए शुभकामानाएं मांगेंगे। इसके आगे दोनों के करीबी सूत्र ने बताया कि विक्की और कटरीना दोनों के ही मीडिया के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं और वह सभी के साथ अपनी खुशी को बांटना चाहते हैं। ऐसे में वह दोनों जल्द ही एक सार्वजनिक घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *