ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड में आज कोरोना वायरस का बम विस्फोट हुआ है। भिण्ड जिले में कोरोना कहर बनकर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक भिण्ड जिले में शुक्रवार को 86 मरीज पॉजिटिव मिले है। इन मरीजों में छह भिण्ड जिला न्यायालय के जज सहित 44 न्यायालय कर्मचारी है।

इसके अलावा सूबेदार, पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, बैंक कर्मी समेत हर एक डिपार्टमेंट के कर्मचारी है। वहीं, व्यापारी व निजी कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कोविड पीड़ित है।

उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को भिण्ड जिले में न्यायालय कर्मचारी और एक जज पॉजिटिव मिले थे। इस दौरान 30 कर्मचारी पीड़ित हुए थे। इसके बाद न्यायालय में अन्य कर्मचारी व जज के सेम्पल लिए गए थे। इस तरह 140 न्यायालय कर्मियों के सैम्पल लिए गए थे जिसकी रिपोर्ट आज आई जिसमें जज सहित 44 लोग पीडित है।

अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दो है, जबकि पॉजिटिव होने वाले मरीजों की संख्या पूरे जिले में 162 हो चुकी है।