नई दिल्ली। बॉलीवुड की ब्युटिफुल जोड़ी में शामिल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज सम्राट बनने वाले हैं। फैंस कृति को पुलकित की दुल्हन बनते देखने के लिए बेताब हैं। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 13 मार्च को शादी करेंगे। कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर कपल का क्यूट वेडिंग कार्ड वायरल हुआ था, जिसमें इनकी एनिमेटेड फोटो बनी थी। पुलकित और कृति लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब शादी कर एक नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। 

पुलकित और कृति की शादी मुंबई में न होकर दिल्ली में होगी। इसके लिए ‘फुकरा’ एक्टर तो राजधानी पहुंच चुके हैं, लेकिन होने वाली दुल्हन का पता नहीं है। जहां दूल्हे मियां दिल्ली के लिए निकल गए। वहीं, कृति खरबंदा को मुंबई के बांद्रा में सैलून के बाहर देखी गईं। एक्ट्रेस यहां हेयर स्पा कराने आई थीं। जैसे ही वह बाहर निकलीं, पैपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

कृति ने क्रीम कलर का क्रॉप टॉप और इसी कलर की स्कर्ट पहनी थी। इस दौरान उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आया। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की लव स्टोरी अनीस बज्मी की ‘पागलपंति’ से शुरू हुई थी। फिल्म 22 नवंबर, 2019 को रिलीज हुई थी। इसके बाद लॉकडाउन में दोनों ने साथ में टाइम स्पेंड किया। लॉकडाउन के दौरान ही इनका प्यार परवान चढ़ा और अब पांच साल की डेटिंग के बाद पुलकित-कृति शादी करने जा रहे हैं। कृति के साथ यह पुलकित की दूसरी शादी होगी।