पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं. अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को हाल ही में सिद्धार्थ-कियारा के वेडिंग रिसेप्शन में साथ देखा गया था. उसके बाद अनन्या ने आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के प्रीमियर में भी शिरकत की थी. अब लैक्मे फैशन वीक में साथ दिखने पर एक बार फिर इनके रिश्ते की चर्चा हो रही है.

लैक्मे फैशन वीक 2023 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए. इस ग्रैंड फिनाले में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए. दोनों मनीष मल्होत्रा के शो स्टॉपर थे. उन्होंने साथ में वॉक किया और पोज भी दिए. इन दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. आदित्य ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं. तो अनन्या ने हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी.

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को काफी समय से बॉलीवुड की कई पार्टियों में साथ देखा जा चुका है. सिद्धार्थ कियारा की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी के अलावा दोनों को कृति सेनन की दिवाली पार्टी में भी देखा गया था. अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. जहां दोनों बातें करते नजर आए वहीं दोनों की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. इस बीच, इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी कमेंट नहीं किया है.