ग्वालियर। नगर निगम में लेखाधिकारी संतोष शर्मा के मुरैना और ग्वालियर स्थित ठिकानों पर बुधवार सुबह लोकायुक्त ने छापा मारा। लोकायुक्त को लगातार शर्मा के खिलाफ शिकायत मिल रहीं थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

आज सुबह लोकायुक्त की टीम ने शर्मा के बसंत विहार मकान पर छापा मारा। इसके साथ ही नैनागढ़ स्थित ट्रैक्टर एजेंसी और ग्वालियर तारागंज स्थित उनके मकान पर भी लोकायुक्त ने कार्रवाई की। मुरैना और ग्वालियर के मकानों से कैश और जेवर मिले हैं। लोकायुक्त की कार्रवाई अभी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि छापे के दौरान संतोष के घर से बडी मात्रा में कैश-जेवर बरामद हुआ है। लोकायुक्त की टीम संतोष शर्मा से पूछताछ कर रही है। इस समय टीम के सदस्य नगर निगम कार्यालय में आ चुके हैं। यहां वह संतोष शर्मा के कागजातों की जानकारी निकाल रहे हैं। संतोष शर्मा मुरैना में लेखाधिकारी के पद पर पिछले 10 वर्षों से पदस्थ हैं।

विभागीय अधिकारी ने छापे के संबंध में दी जानकारी

  • लोकायुक्त को छापे के दौरान 8 लाख रुपए नगद संतोष शर्मा के बसंत विहार स्थित मकान से प्राप्त हुए हैं।
  • सोने-चांदी के जेवर प्राप्त हुए हैं। जेवर कितने हैं अभी लोकायुक्त ने स्पष्ट नहीं किया है।
  • बसंत विहार में दो मंजिला मकान है। जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ बताई जाती है।
  • नैनागढ़ रोड पर लड़के के नाम से न्यू होलेण्ड ट्रैक्टर की एजेंसी है।
  • तारागंज ग्वालियर में एक मकान है।
  • तीन कारें हैं। जिनमें केएस अल्टो, मारुति सियाज व मारुति रिट्ज हैं।
  • मुरैना में ही बैंक में एक लॉकर है। जिसे खुलवाया जा रहा है।
  • कई जमीनों व प्रापर्टी के कागजात मिले हैं। इन कागजातों की जानकारी खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *