भोपाल। भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में लड़की के परिवार वालों ने उसे भगाने वाले युवक के भाई को पीट-पीटकर मार डाला। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

गुनगा के थाना प्रभारी रमेश राय ने बताया कि दिनेश कुशवाहा (30) का छोटा भाई अनिकेत कुशवाहा गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को लेकर कुछ दिन पहले भाग गया था। दो दिन बाद दोनों वापस आ गए थे। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर उसे पकड़कर जेल भेज दिया। उस पर अपहरण का केस भी दर्ज किया गया था।

बुधवार दोपहर दिनेश अपने भाई मलखान सिंह कुशवाहा (28) के साथ कंट्रोल दुकान पर राशन लेने गए थे। इसी दौरान, लड़की के पिता हथियारों से लैस होकर अपने छह-सात साथियों के साथ वहां पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने उन्हें और उसके दोस्त को जमकर मारा। इसके बाद वहां से भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई। राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। कुछ गिरफ्तारी हो गईं हैं और कुछ शेष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *