ग्वालियर ।  पंजाबी परिषद समिति सिख समाज की बैठक में मुख्य परामर्शदाता कुलबीर भारद्वाज अध्यक्ष अशोक मारवा सचिव जी के सूरी ने बताया कि इस बार पंजाबी परिषद समिति एव सिख समाज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैशाखी पर्व बड़े हर्षोल्लास से वैशाखी पर्व 16 अप्रैल रविवार को शाम 6:00 बजे से माधव मंगलम पैलेस तार घर  जयेंद्र गंज  में मनाने जा रहा है ।

मध्य प्रदेश पंजाबी साहित्य अकैडमी संस्कृति विभाग की  एवं पंजाबी परिषद समिति सिख समाज ग्वालियर  के तत्वधान में होगा कार्यक्रम ।

 इस अवसर पर मध्यप्रदेश पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी ने बताया कि इस बार संस्कृति कार्यक्रम के साथ ही ,दस्तार सजाना विभिन्न पंजाबी प्रतियोगिता ,सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा पंजाबी भाषा संस्कृति  के लिए पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित करती आई है ।

इस अवसर पर गुरुद्वारा फालका बाजार से हरविंदर सिंह हरपाल सिंह कुलवंत जुनेजा रणदीप सिंह  ने बताया कि इस बार खालसा साजना दिवस के अवसर पर फूल बाग गुरुद्वारा में दसतार सजाओ प्रायोगिता भी आयोजित की जा रही है ।

मधु भारद्वाज रिम्मी जी ने बताया कि  समाज के बच्चों   द्वारा गिद्दा भांगड़ा की प्रस्तुतियां दी जाएंगी  ।बैठक में मध्य प्रदेश पंजाबी साहित्य अकैडमी संस्कृति विभाग की अध्यक्ष नीरू सिंह ज्ञानी  प्रमिला मारवाह रीना  गंडोत्रा,  रीटा मल्होत्रा, प्रीती अरोरा ,शालिनी कोहली ,साकेत आनंद, आत्मप्रकाश मोगिया ,सर्वजीत सिंह ज्ञानी , कुलवंत जुनेजा, हरपाल सिंह जुनेजा,  हरमीत सिंह , रणदीप सिंह , संतोख सिंह ,शंटी सिंह स्वर्ण सिंह जी इस कोचर सनी संधू सुरिंदर सचदेवा उपजिंदर सेठी मीडिया प्रभारी राजू पंडित ,आदि  उपस्थित रहे