भोपाल। कोरोनाकाल में भी लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इस दीपावली से पहले रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। कोविड के दौरान शिवराज सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले सातवें वेतनमान और महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी।
दीपावली से पहले सातवें वेतन आयोग की तीसरी किश्त की 25 प्रतिशत राशि कर्मचारियों के खाते में डाल दी जायेगी। इसी वित्तीय वर्ष में हम पूरे एरियर का भुगतान अपने कर्मचारी भाई-बहनों को कर देंगे।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 20, 2020
मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए कोरोनाकाल में भी खुशखबरी आ रही है। राज्य सरकार सातवें वेतनमान की तीसरी किस्त देने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( cm shivraj singh chauhan ) ने मंगलवार को इसके लिए घोषणा कर दी है। चौहान का कहना है कि कोरोना के समय आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त होने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने शिद्दत के साथ काम किया, वह प्रशंसनीय है। इसलिए राज्य सरकार ने सातवें वेतनमान की तीसरी किस्त दीपावली से पहले ही देने का फैसला कर लिया गया है।
उपचुनाव से पहले सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों को साधने की कोशिश की है। चुनाव से पहले लिए गए इस फैसले को शिवराज सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।
मध्यप्रदेश सरकार इस राशि का 25 फीसदी भुगतान दीपावली के पहले उनके खाते में करने जा रही है। बची हुई राशि भी इसी वित्तीय वर्ष में कर दी जाएगी।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि इसी साल के अंत में बचा हुआ पैसा भी दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जिन कर्मचारियों का वेतन चालीस हजार रुपए माह से कम है, उन कर्मचारियों को दस हजार रुपए फेस्टिवल एडवांस दिया जाएगा।
