मुरैना। चंबल संभाग के कमिश्नर रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने मुरैना जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कफ्र्यू को पूरी तरह से प्रभावी शक्ति के साथ लागू किया जाये। जो भी व्यक्ति कफ्र्यू का उल्लंघन करते हुये पाये जाये, उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाही सुनिश्चित की जाये।
चंबल कमिश्नर श्री मिश्रा गुरूवार को मुरैना में बढ़तेे कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की रोकथाम के उपायों पर इन्सीडेन्ट कमान्डरों सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अपर आयुक्त श्री अशोक कुमार चैहान, ए.डी.एम. श्री एसके मिश्रा सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुये चंबल कमिश्नर श्री मिश्रा ने कहा कि कोरोना काल में लोंगो के जीवन को बचाने के लिये ही कफ्र्यू का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन इसका क्रियान्वयन ठीक ढ़ंग से नहीं हो पा रहा है। लोग सड़कों पर आगमन कर रहे है, गलियों में पान की दुकाने सहित अन्य दुकानें भी संचालित हो रही है। यह सब नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि दुकाने शत्प्रतिशत बन्द रहे। लोग अपने घरों से निकलकर दरवाजे पर इकट्ठे होकर बैठ रहे है। उन्हें भी पूरी तरह से घर के अन्दर रहने की सलाह दें। दुपहिया वाहनों पर तीसरा व्यक्ति बैठा मिले तो तत्काल वाहन को जप्त करके उसके खिलाफ कार्यवाही की जाये। आने वाले लोंगो से पूछताछ की जाये। जब पूरी तरह से बाजार, स्कूल, काॅलेज सहित सभी अन्य संस्थाये बंद है तो लोंगो की भीड़ कहा जा रही है। इसको गंभीरता के साथ लें। लगातार बाजार मुख्य सड़कों, कालाॅनियों में हुटर बजते हुये पैट्रोलिंग लगातार की जाये।
चंबल कमिश्नर ने कहा कि केवल सब्जी, फल और दूध विके्रताओं को कफ्र्यू में छूट दी गई है, ये लोग भी ठेलों एवं मोटर सायकिल से मूमेन्ट करते रहेंगे। एक जगह खड़े होकर विक्रय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जिले में 115 कोरोना पाॅजीटिव निकलें है अगर इसी गति से कोरोना पाॅजीटिव निकलेंगे तो प्रशासन के लिये गंभीर, आफत आने जैसी स्थिति हो जायेगी। इसे रोकना बहुत बड़ी चुनौती हो जायेगी। उन्होंने सभी इंन्सीडेन्ट कमान्डरों से कहा कि वे दौरा करते समय अपने साथ 50-50 मास्क एवं सैनेटाइजर की छोटी-छोटी बोतलें रखें, जरूरत पड़ने पर वे इनका वितरण भी करें। उन्होंने कहा कि बगैर मास्क लगाये व्यक्तियों के खिलाफ भी जुर्माने की कार्यवाही हो। माननीय मंत्रीगण आते है तो वहां पर लोग एक साथ इकट्ठे न हो। सभी मास्क लगाये और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करायें। कफ्र्यू लगने का जगह-जगह एनाउन्समेन्ट होता रहे। बोडरों पर चैक पोस्ट बनाये जाये। यहां ट्रेकों को नहीं रोका जाये। बाहर के व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही उसे जाने दिया जाये। पूरे शहर में कफ्र्यू जैसा दिखना चाहिये। दुकाने खुली पाई जाने पर इन्सीडेन्ट कमान्डर उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करें, वे अपनी शक्तियों का पूरी तरह से उपयोग करें।
कलेक्टर प्रियंक दास ने कहा कि इन्सीेडेन्ट कमान्डर लगातार चैकिंग करते रहे। चलते हुये ई-रिक्शों को रोके, रिक्शा बिल्कुल नहीं चलना चाहिये। फल, सब्जी, दूध विक्रेता गली मोहल्लों, काॅलोनियों में घूम-घूम कर विक्रय करें। सब्जी, फल और दूध विक्रेता मास्क लगायें। बगैर मास्क के पाये जाने पर जुर्माने की कार्यवाही की जाये।
