छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, छत्तीसगढ महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां छुरा में चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश एसएएफ की एक कंपनी छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए आई हुई है। जिनकी ओडिशा सीमा से लगे कूडेरादादर में ड्यूटी लगाई गई थी। कंपनी के कुछ जवान रिजर्व दल में कैंप पर आराम कर रहे थे। इसी में से एक जवान ने आज पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र में अपने सर्विस रायफल से चुनाव के बीच खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा की कार्रवाई की है। मृतक जवान का नाम जियालाल पवार 52 वर्ष मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के लिंगवा का रहने वाला है. जो धार के 34वीं बटालियन में तैनात था। बताया जा रहा है कि कल शाम फोन में हुए बातचीत में जवान विवाद कर रहा था। घटना का ठोस कारण का अब भी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।