भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्य शासन ने बड़ी सर्जरी करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर रात उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।
जारी आदेश के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर कमलेश पुरी को अनूपपुर से उमरिया, भू अभिलेख उपायुक्त अभय सिंह खरारी को भोपाल से डिप्टी कलेक्टर बड़वानी, संयुक्त कलेक्टर सोहन कनाश को आगर मालवा से संयुक्त कलेक्टर बड़वानी, संयुक्त कलेक्टर चंद्रभूषण प्रसाद को ग्वालियर से गुना, संयुक्त कलेक्टर हेमकरण धुर्वे को सतना से उमरिया, संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना को झाबुआ से रतलाम, संयुक्त कलेक्टर प्रभाशंकर त्रिपाठी को सतना से रीवा, विशेष सहायक यंत्री दयाकिशन शर्मा को किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग में यथावत, संयुक्त कलेक्टर राजन बी नाडिया को शिवपुरी से मुरैना, संयुक्त कलेक्टर बिजेन्द्र प्रसाद पांडेय को सिंगरौली से रीवा और संयुक्त कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे को छिंदवाड़ा से बालाघाट ट्रांसफर किया गया है।
स्टेट गैरेज अधीक्षक संतोष कुमार तिवारी को भोपाल से डिप्टी कलेक्टर नर्मदापुरम, संयुक्त कलेक्टर बलवीर रमन को डिंडोरी से छतरपुर, संयुक्त कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना को सीहोर से विदिशा, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे को सिवनी से मंडला, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह दांगी को उज्जैन से राजगढ़, संयुक्त कलेक्टर जमील खान को भोपाल से सीहोर, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण प्रजापति को विदिशा से देवास, संयुक्त कलेक्टर अजीत तिर्की को छिंदवाड़ा से अनूपपुर, संयुक्त कलेक्टर राजीव कुमार समाधिया को मुरैना से शिवपुरी, डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू को उज्जैन से दमोह, संयुक्त कलेक्टर आशीष कुमार पांडेय को जबलपुर से नर्मदापुरम में पदस्थ किया है।
इसी तरह डिप्टी कलेक्टरों में श्रुति अग्रवाल को हरदा से पन्ना, ओम नारायण सिंह को बडकुल खरगोन से शाजापुर, दीपशिखा भगत को दतिया से अनूपपुर, आरती यादव को विदिशा से सतना, संदीप सिंह को बालाघाट से सागर, सोनल सिडाम को सिवनी से मंडला, अंकित जैन को निवाड़ी से राजगढ़, प्रियंका वर्मा को मंडला से भोपाल, दीपक चौहान को बुरहानपुर से धार, आयुषी जैन को बालाघाट से विदिशा, रचना शर्मा को पन्ना से अशोकनगर, शिवाली सिंह को मंडला से जबलपुर, कृतिका भीमावद को रतलाम से उज्जैन, लक्ष्मीनारायण गर्ग को झाबुआ से रीवा, तरुण जैन को झाबुआ से शहडोल, आकांक्षा करोठिया को नीमच से खरगोन और संघमित्रा गौतम को कटनी से नरसिंहपुर ट्रांसफर किया गया है। डिप्टी कलेक्टर कमलेश कुमार पांडेय को सतना से अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सतना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।