अलीगढ़ मथुरा । गलती से दूसरे के नंबर चल चली गई एक मिस्‍ड कॉल और फिर उस पर कॉल बैक करने से शुरू हुई यह प्रेम कहानी एक दिन यह रूप दिखाएगी, खुद इस लड़की और लड़के ने भी नहीं सोचा था। लेकिन दोनों के बीच हल्‍की-फुल्‍की बातों के सिलसिले के साथ मोहब्‍बत ऐसी परवान चढ़ी कि लड़की ने लड़के से मिलने के लिए अपना घर छोड़ दिया। वह अलीगढ़ से भागकर मथुरा पहुंच गई। अलग-अलग जाति के इस जोड़े ने शादी करने की ठानी और शायद कर भी लेता अगर लड़की के घरवाले उसे ढूंढते-ढूंढते समय से मथुरा न पहुंच गए होते। 

बहरहाल, लड़की के घरवालों ने दोनों को मथुरा में खोज निकाला और समझा-बुझाकर लड़की को अपने साथ अलीगढ़ वापस ले जाने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया। जब घरवाले हार गए तो दोनों को लेकर खैर कोतवाली पहुंचे। वहां कल से ही लड़का-लड़की दोनों को समझाने की कोशिश हो रही है। सूत्रों का कहना है कि देर रात लड़का तो दबाव में आकर शादी न करने के लिए मान गया है लेकिन लड़की किसी भी तरह तैयार नहीं हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की इस लड़की ने अपने किसी परिचित को मोबाइल से फोन किया था। वह कॉल गलती से इस लड़के के मोबाइल पर लग गई। लड़की ने तुरंत फोन काट दिया लेकिन लड़के ने उसके नंबर पर कॉल बैक किया तो दोनों एक-दूसरे की आवाज सुनकर पहली ही बार में एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला सा शुरू होग गया। दोनों के बीच रोज घंटे-दो घंटे और फिर दिन-रात कभी भी, कितने भी वक्‍त तक बातें होने लगीं। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे से मोहब्‍बत करने लगे और फिर बातचीत में ही दोनों ने साथ जीने-मरने का फैसला कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *