भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे महत्वपूर्ण उपचुनावों में प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुकुल वासनिक, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नाम भी शामिल हैं।  स्टार प्रचारकों की सूची विधिवत रूप से कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को सौंप दी गयी है।  

तीस नेताओं की इस सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवजोत सिंह सिद्धू, राजस्थान के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह और विवेक तन्खा के नाम भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए मतदान तीन नवंबर को है और नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इन सीटों पर चुनाव प्रचार अभियान गति पकड़ने लगा है। अभी तक कांग्रेस की ओर से मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ही चुनावी सभाएं संबोधित कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *