भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है हर राजनीतिक दल अपनी पकड़ मजबूत करने में लगा हुआ है। एक तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार कई बड़े ऐलान कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा संयोजक की घोषणा कर दी है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा की सहमति से विधानसभा संयोजकों की घोषणा की गई है। बता दें कि 10 संभाग की 230 विधानसभा के लिए विधानसभा संयोजकों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों में सभी वर्गों को साधने का ख्याल रखा गया है। वहीं विधानसभा चुनाव के लिए अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बीजेपी ने यह घोषणा की है।






