भोपाल. MP mission 2023: भोपाल दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया. उन्होंने पुलिस को नसीहत दी कि समन्वय की जरूरत है. मैं अकेला कुछ नहीं कर पाऊंगा. सबको मिलकर काम करना होगा और अंग्रेजों के जमाने के डंडा सिस्टम को खत्म करना पड़ेगा. आधुनिक तौर तरीके अपनाने पड़ेंगे. इसलिए पुलिस साइंस को भी बदलना पड़ेगा. उन्होंने पुलिस सिस्टम में बदलाव के लिए कई टिप्स भी दिए.

अमित शाह ने कहा बीट की पेट्रोलिंग महत्वपूर्ण है. नियमित परेड करना होगी. पुलिस बैंड को पुलिस का हिस्सा बनाना, डॉग हॉर्स स्कॉर्ट को पुनर्जीवित करना होगा. उन्होंने कहा अकेला मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा. सबसे सहयोग से ही ये संभव हो पाएगा. बैठक करनी चाहिए, इसमें हर राज्य के डीजीपी को शामिल होना चाहिए. उन्होंने कहा अपराधी टेक्नोलॉजी से लैस होते जा रहे हैं. इसलिए ये जरूरी है कि पुलिस अपराधी से दो कदम आगे रहें. इसके लिए पुलिस को आधुनिक बनना पड़ेगा. इसलिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना पड़ेगा. इसलिए हेड कॉन्स्टेबल कॉन्स्टेबल में टेक्नोलॉजी का संस्कार डालना पड़ेंगे. तभी हम अपराधियों से निपट सकेंगे.

अमित शाह ने गिनाई 3 समस्याएं
उन्होंने कहा 8 साल से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है. तीन समस्याएं नासूर बनी हुई थीं. आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरे थे. एक कश्मीर की समस्या, दूसरी वामपंथी उग्रवाद की समस्या और तीसरी नॉर्थ सेक्टर में नारकोटिक्स हथियार ग्रुप की समस्या. कई साल से इन समस्या को सुन रहे हैं. इस समस्या के समाधान के सिलसिले में काफी बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस की रणनीति बदलने और रिव्यू करने की जरूरत है. कुछ क्राइम ऐसे आ गए हैं जिनसे बिना समन्वय के निपट पाना असंभव है. नारकोटिक्स, फेक करेंसी, हवाला और अवैध हथियार मामले में रणनीति समन्वय बनाना होगा. उन्होंने कहा मोदी जी ने पुलिस टेक्नोलॉजी मिशन की घोषणा की है. इसके माध्यम से एकरूपता आएगी. वायरलेस सिस्टम एक ही प्रकार के हों. इंफॉर्मेशन के साधन एक ही तरह के होंगे. सभी साधन संसाधन में एकरूपता आएगी.

ये बड़ी बात भी शाह ने कही…
अमित शाह ने कहा CCTNS के जरिये सेकंड हैंड कार के बाजार में चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. मिसिंग पर्सन में भी सफलता हासिल की. फिंगर प्रिंट का डाटा उपलब्ध है. नफीस सिस्टम से फिंगरप्रिंट डाटा से अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी. NIA के लिए भी डेटा बेस तैयार किया जा रहा. डेटाबेस को थाने की पुलिस की ट्रेनिंग का हिस्सा बनाना पड़ेगा. उन्होंने कहा – -मेडिकल साइंस, टेक्नोलॉजी साइंस, फॉरेंसिक साइंस पुलिसिंग को आगे बढ़ाना है.

कोरोना काल में पुलिस फरिश्ता बनी
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- कोरोना के दौरान पुलिस का एक नया चेहरा जनता के सामने आया. पुलिस प्रशंसा की पात्र है. पहले पुलिस प्रशंसा की बात सुनाई नहीं पड़ती थी. लेकिन अब कहीं भी जाते हैं तो पुलिस की हर जगह तारीफ होती है. आपदा के समय पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया. मैं श्रद्धांजलि देना चाहता हूं. मैं उन परिवार के प्रति भी संवेदना प्रकट करता हूं जिन्होंने अपने पुलिस कर्मी पिता-भाई या रिश्तेदारों को खोया है.

अमित शाह की पुलिस को सलाह…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि स्टडी करने के लिए यंग पुलिस अफसरों की एक टोली बननी चाहिए. इस दिशा में राज्य को काम करना चाहिए. एक पुस्तक में इसका प्रकाशन हो ताकि सभी पुलिसकर्मी तक स्टडी पहुंच सके. भारत सरकार ने कई सुविधाएं शुरू की हैं. लेकिन वह पॉपुलर नहीं हैं. देशभर के 93% थाने CCTNS से जुड़ गए हैं. इसमें सभी डेटा उपलब्ध हो जाता है. पुलिस पर मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगता है. इसलिए हमें जस्ट एक्शन पर काम करना चाहिए. थानेदार के सिस्टम पर छोड़ दो तो नो एक्शन आएगा और सिस्टम पर छोड़ दो तो जस्ट सेक्शन आएगा. इससे परिवर्तन आएगा.

मोदी सरकार के दो महत्वपूर्ण काम
अमित शाह ने याद दिलाया कि मोदी सरकार ने दो महत्वपूर्ण काम किए हैं. पहला- फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और दूसरा रक्षा यूनिवर्सिटी. गृहमंत्री अमित शाह ने सालाना रिव्यू की जरूरत बताई. पुलिस के मार्डेनाइजेशन और समन्वय के लिए ये जरूरी है. हर राज्य में पुलिस के सामने एक जैसी चुनौती से जूझते हैं इसलिए इन चुनौतियों से निपटने के लिए साझा रणनीति जरूरी है.अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई. साइंस ऑफ पुलिस पर फोकस करना पड़ेगा। आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है तो पुलिस को आधुनिक करना पड़ेगा. सक्षम बनाने के लिए ट्रेंड करना पड़ेगा. अच्छी टेक्नोलॉजी से लैस करना पड़ेगा. उनकी हेल्प के लिए एक अच्छा सिस्टम बनाना पड़ेगा तब जाकर यह संभव हो पाएगा.

अमित शाह ने की CM शिवराज की तारीफ
अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की. उन्होंने कहा शिवराज जी ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल कर समृद्ध बनाया. विकसित राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.