मुंबई। प्रियंका चोपड़ा मुंबई आई हुई हैं। मुंबई आने के बाद प्रियंका ने बुधवार शाम को एक लग्जरी स्टोर लॉन्च इवेंट को अटेंड किया। इस दौरान कई सेलेब्स आए थे और सभी प्रियंका से मिले और उनसे बात की। लेकिन एक वीडियो है जो काफी वायरल हो रहा है और वो है मृणाल ठाकुर का। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
मृणाल हुईं इमोशनल

दरअसल, वीडियो में आप देखेंगे कि मृणाल, प्रियंका को देखती हैं और उन्हें गले लगाती हैं। इसके बाद मृणाल इमोशनल हो जाती हैं। प्रियंका भी उन्हें संभालते हुए प्यार दिखाती हैं।
फैंस के रिएक्शन

फैंस दोनों के इस मोमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा कि एक महिला दूसरी महिला को मोटिवेट कर रही है, इससे अच्छा और क्या हो सकता है। वहीं एक ने लिखा कि प्रियंका काफी पॉजिटिव हैं।
तमन्ना की भी तारीफ की

वहीं प्रियंका का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तमन्ना भाटिया से मिल रही हैं और उनकी तारीफ कर रही हैं। प्रियंका बोलती हैं कि मैं आपके काम को देखती हूं। आप बहुत अच्छी डांसर हो।
प्रोफेशनल लाइफ

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब लंबे समय के बाद भारतीय प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। वह अब एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है।