राधिका यादव मर्डर मामले में पुलिस को चौंकाने वाली बातों का पता लग रहा है। अब गुरुग्राम की टेनिस खिलाड़ी के मामले में खुलासा हुआ है कि मौत से पहले उसने अपनी दोस्त हिमांशिका को लास्ट कॉल की थी। हिमांशिका ने भी मामले में चौंकाने वाले दावे किए हैं। हिमांशिका का कहना है कि राधिका की हत्या की प्लानिंग 3 दिन पहले ही कर ली गई थी। उसके घर में पिटबुल डॉग पल रहा था, जिसको बाहर कर दिया गया था।

बता दें कि टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि पिता को कोर्ट न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया था। बेटी के हत्यारोपी दीपक ने पुलिस पूछताछ में कई बातों का खुलासा किया है। राधिका की दोस्त हिमांशिका ने एक वीडियो जारी कर मामले में कई जानकारियां साझा की हैं।

10 जुलाई को आई थी लास्ट कॉल

हिमांशिका के अनुसार राधिका ने 10 जुलाई को उसे कॉल की थी। यही लास्ट कॉल थी। किसी कारणवश वह यह कॉल पिक नहीं कर पाई थी। हिमांशिका के अनुसार राधिका की हत्या एकदम नहीं, बल्कि 3 दिन पहले प्लानिंग करके की गई थी। 10 जुलाई को जब राधिका की कॉल आई तो वर्क आउट की वजह से वह इसे देख नहीं पाई थी।

आर्टिकल से पता लगा मर्डर का

हिमांशिका के अनुसार बाद में उसको आर्टिकल के जरिए पता लगा कि उसका मर्डर हो गया है। इसके बाद वह बोलना चाह रही थी कि काश ये सच न हो। राधिका को फोन किया था, लेकिन उसने नहीं उठाया। इसके बाद खबर में उसे राधिका का घर दिखा, जिसके बाद लगा कि अब दुनिया खत्म हो चुकी है। इसके बाद राधिका की बहन को कॉल की और शमशान घाट भी गई। यहां पता लगा कि पिता ही उसे मारने के लिए 3 दिन से प्लानिंग कर रहा था।

68 लोग थे टच में

हिमांशिका के अनुसार जिन लोगों को राधिका की कमाई से जलन थी, वे लोग ही उसके पिता को भड़काते थे। हत्या से पहले पिता ने नया रिवॉल्वर खरीदा था। डॉग को इसलिए बाहर किया ताकि वह हत्या में बाधा न बने। हिमांशिका के अनुसार राधिका का अकाउंट प्राइवेट था। मार्च 2024 को उसने लास्ट पोस्ट किया था। सिर्फ 68 लोग ही उसके साथ टच में थे। हिमांशिका ने कबूल किया कि राधिका मर्डर मामले में बोलने पर उनको हेट मैसेजेज आने शुरू हो चुके हैं।