इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 584 संक्रमित सामने आने के साथ यहां सक्रिय मामलों (एक्टिव केस) की संख्या बढ़कर 1716 तक जा पहुंची है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंदौर जिले में अब तक किये गए कुल 31,84,237 टेस्ट में सामने आये कुल 1,55,533 संक्रमित सामने आ चुके है। इनमें से उपचार उपरांत 1,52,420 संक्रमितों को स्वस्थ करार दिया गया है। उपचार के दौरान अब तक 1397 संक्रमित की मृत्यु आधिकारिक रूप से दर्ज की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में ही उपचाररत 138 संक्रमितों को स्वस्थ भी करार दिया गया है।