ग्वालियर । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी. श्रीनिवास वर्मा द्वारा नवागत पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन सुशान्त कुमार सक्सेना को प्रातः कम्पू स्थित कार्यालय में आईजी चम्बल का पदभार ग्रहण कराया। नवागत आईजी चम्बल ने पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कार्यालयीन स्टाॅफ से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दतिया अमन सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक मुरैना आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्योपुर अलोक कुमार सिंह उपस्थित रहें और उनके द्वारा नवागत आईजी चम्बल जोन का स्वागत किया गया।
इस मौके पर नवागत पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन ने उपस्थित पुलिस अधीक्षकों से उनके जिले में कानून व्यवस्था तथा अपराधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राज्य शासन द्वारा एक मार्च को अति. पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक चम्बल राजेश चावला की विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति उपरान्त आईजी चम्बल जोन का अतिरिक्त प्रभार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी. श्रीनिवास वर्मा को दिया गया था। नवागत पुलिस महानिरीक्षक पूर्व मेें रतलाम रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक/महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। जिनके द्वारा आज राज्य शासन के आदेश के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। सुशात कुमार सक्सेना वर्ष 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।
