नई दिल्ली। बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने गुरुवार को आत्महत्या की कोशिश की। कांता प्रसाद ने शराब पीकर नींद की गोली खाकर आत्महत्या की कोशिश की। बाबा का ढाबा के मालिक दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रहते हैं। पुलिस को हॉस्पिटल से उनकी खुदकुशी की कोशिश की जानकारी मिली। यह मामला गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे का है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फिलहाल, बाबा कांता प्रसाद खतरे से बाहर हैं। शुरुआती जांच में सुसाइड की कोशिश का कारण लॉकडाउन में होटल बंद रहना और बाबा ने जो केस दर्ज कराया था उसको लेकर तनाव बताया जा रहा है।
बाबा के ढाबा वाले कांता प्रसाद तब चर्चा में आ गए थे जब यूट्यूबर गौरव वासन ने उनकी माली हालत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। कांता प्रसाद की खस्ताहाल स्थिति का वीडियो के वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनकी मदद के लिए आगे आए, जिसके बाद कांता प्रसाद को लाखों रुपए लोगों ने दान में दिए और उनके ढाबे पर खूब भीड़ भी उमड़ने लगी थी। पैसे मिलने के बाद कांता प्रसाद ने दिल्ली में एक रेस्टोरेंट खोला था, लेकिन रेस्टोरेंट नहीं चल पाया था और इसे आखिरकार बंद करना पचल नहीं पाने की वजह से इसे बंद करना पड़ा था।
गौरतलब है कि बाबा का ढाबा से मालिक कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव पर भी आरोप लगाया था कि उन्हें चंदे में जो पैसा मिला था, उसे गौरव ने हथिया लिया। बाद में गौरव ने साफ किया था कि उन्होंने बाबा को दान में मिले एक भी रुपए को नहीं लिया और जो भी राशि इकट्ठा हुई उसे बाबा को दिया गया। हालांकि रेस्टोरेंट बंद होने के बाद जब कांता प्रसाद फिर से अपने पहले ढाबे पर आए तो उन्होंने गौरव से माफी मांगी और कहा कि उसने पैसों की चोरी नहीं की और गौरव चोर नहीं है।
