राजनीति और बॉलीवुड के बीच संबंध समय समय में बनते रहें हैं, इसी बीच राजनीति और बॉलीवुड़ का एक नया रिश्ता बनता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा की एक साथ फोटो वायरल हो रही है। जिसमें यह दावा किया गया है कि दोनों को कल शाम को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया है। वहीं अब दोनों के एक दूसरें से डेट करने के कयास लगाए जा रहे हैं। उसके बाद भी उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें फिर से स्पॉट किया गया।

बता दें कि इसी साल के जनवरी महीने में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से एक साथ सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं यह सम्मान भारत में पहली बार किसी को मिला है।

कूल लुक में नजर आईं परिणीति और राघव

पहले रेस्टोरेंट के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा व्हाइट आउटफिट में काफी कूल नजर आए। दोनों ने व्हाइट शर्ट कैरी की थी। उसके बाद परिणीति फुल ब्लैक लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक जींस के साथ ब्लैक टीशर्ट और मैचिंग चश्मा लगाया था। इस दौरान दोनों कार में बैठते नजर आ रहे हैं। वहीं, परिणीति पैपराजी के देखकर उन्हें पोज देती नजर आईं। परिणीति और राघव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के लगातार कमेंट्रस आ रहे हैं

दोनों को मिला था ये खास अवॉर्ड

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को जनवरी में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स के सम्मान से एक साथ नवाजा गया था। भारत में पहली बार किसी को यह सम्मान मिला था। इसी के बाद से ही दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी। बता दें कि यह सेरेमनी ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को ध्यान में रखते हुए की गई थी।

ब्रिटेन में हुई दोनों की पढ़ाई

गौरतलब है कि 15 साल पहले परिणीति चोपड़ा ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल की छात्रा रह चुकी हैं और वहीं राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनिमिक्स से पढ़ाई कर चुके हैं। वहीं, अभी तक दोनों ने ही शादी नहीं की ऐसे में फैंस इनके एक साथ स्पॉट होने पर तरह तरह के कयास लगा रहे है।