जबलपुर. मझौली में पटवारी प्रवीण कुमार पटेल द्वारा बंटवारा की बही बनाने के लिए 6 हजार रुपए की रिश्वत ली जा रही थी. जिसे जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है. पटवारी उक्त रिश्वत की राशि सिहोरा में पटवारी आफिस में ले रहा था.

इस संबंध में लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि बिशाली पटेल निवासी मझौली द्वारा लोकायुक्त  पुलिस अधीक्षक को आवेदन पत्र दिया कि उसकी पैतृक जमीन के बंटवारे के संबंध में मझौली तहसीलदार द्वारा बंटवारे का आदेश किया जा चुका है लेकिन पटवारी प्रवीण पटेल द्वारा बंटवारे को कंप्यूटर  एवं बही पर चढऩे के एवज में 6000 रिश्वत की मांग कर रहा है.

शिकायत के बाद आज बिशाली पटेल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे बिजली ऑफिस के पास अमित गर्ग का मकान सिहोरा में स्थित पटवारी ऑफिस पहुंचकर पटवारी प्रवीण कुमार पटेल को 6 हजार रुपए की रिश्वत दी, तभी लोकायुक्त टीम के राहुल गजभि, उमा कुशवाहा निरीक्षक शशिकला ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया. पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 की धारा  7 ए, 13 (1) बी 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की है.