दतिया । मध्यप्रदेश के दतिया पुलिस के बार डांसरों के साथ डांस के वीडियो जमकर वायरल हो रहे है। दतिया के सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक एएसआई का बार डांसर्स के साथ अश्लील डांस वीडियो सामने आया है। वीडियो में एएसआई संजीव गौड़ दो महिलाओं के साथ फिल्मी गानों पर अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सूरज वर्मा ने एएसआई और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

होटल में मनाया जन्मदिन
दतिया के सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक राहुल बौद्ध की 02 सितम्बर को बर्थडे पार्टी एक होटल में रखी गई थी। इस दौरान 2 बार डांसर्स को भी बुलाया गया था। सामने आए वीडियो में एएसआई संजीव गौड़ और कुछ अन्य युवक दोनों महिलाओं के साथ फिल्मी गानों पर डांस करते हुए अश्लील हरकतें करते दिखे। जमीन पर लेटकर वीडियो में डांस करते दिख रहे है। सोशल मीडिया आर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सूरज वर्मा ने वीडियो सामने आते ही दतिया एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है और दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। आदेश में लिखा कि इनकी हरकतों से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। इनको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है
