31 मार्च को नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट NMACC की शुरूआत हो चुकी है. NMACC लॉन्च पर बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर इवेंट के कई वीडियो क्लिप भी वायरल हो रहे हैं. वहीं अब इंटरनेट पर प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो देखने के बाद हर कोई निक जोनस की तारीफ करता दिख रहा है. चलो फिर जानते हैं कि निक के वीडियो में ऐसा क्या है, जो सभी उनसे इतना इंप्रेस नजर आ रहे हैं.
निक ने की प्रियंका की मदद
NMACC लॉन्च पर रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने ‘दिल धड़कने दो’ के सॉन्ग ‘गल्लां गूड़ियां’ पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. कई साल बाद रणवीर और प्रियंका को साथ में डांस करता देख फैंस का दिल खुशी से झूम उठा. रणवीर-प्रियंका का डांस देख लिया. अब देखिये क्लिप का वो हिस्सा वो, जो देखना रह गया था. वीडियो में देख सकते हैं डांस परफॉर्मेंस के बाद रणवीर सिंह, प्रियंका को स्टेज से नीचे छोड़ने जाते हैं.
प्रियंका जैसे ही नीचे उतरने लगती हैं. निक जोनस उनकी मदद करने के लिए आगे बढ़ते हैं. वो प्रियंका का हाथ पकड़कर नीचे लाते हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही निक जोनस, प्रियंका हाथ पकड़कर उन्हें सीढ़ियों से नीचे लाते हैं. वहां मौजूद आलिया भट्ट, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के चेहरे पर खुशी आ जाती है. सभी लोग निक जोनस से काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं.
फैंस हुए खुश
प्रियंका चोपड़ा के प्रति निक जोनस का प्यार और सम्मान देखकर फैंस का दिल भी गदगद हो गया है. फैंस निक जोनस को जेंटलमैन बता रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए उन्हें परफेक्ट हसबैंड बताया. वहीं दूसरे ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा कितनी लकी हैं, उन्हें निक जैसा हसबैंड मिला है. एक फैन ने लिखा कि आज के लोगों को निक से कुछ सीखना चाहिए. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा अमेजन प्राइम वीडियो के नए वेब शो Citadel में नजर आने वाली हैं. सीरीज में उनके साथ Richard Madden लीड रोल में हैं. Citadel 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है.
