नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी एनएमएसीसी की भव्य ओपनिंग पर बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा हसबैंड निक जोनस के साथ पहुंचीं। उन्हें देखते ही जैसे सबकी निगाहें उनपर जैसे थम गईं।आज शुक्रवार को ही प्रियंका चोपड़ा अपने हसबैंड निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई पहुंचीं। ऐसा लग रहा था कि वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीजी ‘सीटाडेल’ को प्रमोट करने मुंबई पहुंची हैं।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग पर फिल्मी दुनिया के तामम सितारे मुंबई में जमा हुए हैं। कहा ये भी जा रहा था कि प्रियंका और निक परिणीति चोपड़ी की शादी से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई आई हैं। हालांकि प्रियंका और निक के मुंबई आने की सबसे बड़ी वजह नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग थी।
देसी गर्ल ने इस इवेंट में अपने अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। कुछ तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अकेली पोज देती नजर आईं और कमाल का उनमें कॉन्फिडेंस भी था। निक के साथ प्रियंका की बॉन्डिंग कैमरे में भी खूब कैप्चर हुई। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कैमरे के सामने जमकर दिए पोज। कैमरे के सामने प्रियंका और निक एक-दूसरे में खोए दिखे। प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपनी बेटी मालती को लेकर इंडिया आई हैं।