बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब चर्चा में रहती हैं। निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गई थीं। यहां पर उन्होंने करोड़ों की हवेली (मेंशन) खरीदी। कुछ महीने पहले खबर आई कि सीलन और काई जमने के कारण प्रियंका और निक ने बेटी मालती मैरी के साथ इस घर को छोड़ दिया।

2018 में शादी करने के बाद Priyanka Chopra और Nick Jonas अपनी दो साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ ‘हॉलीवुड हिल्स हवेली’ में रहने लगे थे। प्रियंका ने इसी लैविश घर में निक के साथ होली मनाई। दोस्तों को दिवाली पर पार्टी दी। वो जब भी शूटिंग से फ्री होती थीं, इस घर में खूब वक्त बिताती थीं और सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर किया करती थीं।